शिव शक्ति के रूप परमात्मा
सृष्टि के आधार है शिव
ज्ञानियों के लिए निराकार ब्रह्म है
भक्तों के लिए साकार है शिव
गंगा नर्मदा के लहरों में है
प्रकृति का आकार है शिव
पशुओं हेतु पशुपति है शिव
संतों के लिए सद्गति है शिव
विवेक शीलो में शुभमति है शिव
देवताओं में दुर्गापति है शिव
ध्वनियो में ओंकार हैं शिव
अक्षरों में अकार है शिव
आदि अनन्त अजन्मा अगोचर
काल चक्र का मूलाधार है शिव
शिव से भक्ति शिव से मुक्ति
गुणों में परोपकार है शिव
पराशक्ति के मन को भावन
ध्यान जप तप प्यार है शिव
नीलकंठ महादेव आशुतोष
जग के पालनहार है शिव
मन मंदिर में निवास करो
एक पतित का उद्धार हो शिव
©ramyadav
R