V

सृष्टि के रचयिता

सृष्टि के रचयिता
विचार करें सृष्टि का आज
जिसकी सीमा है अनंत अपार
अनादि अनंत है सृष्टि आज
खोजें सृष्टि के रचनाकार को आज
सोचे समझे लगाएं विवेक
सृष्टि में है पृथ्वी अनेक
जुड़ी हुई है सृष्टि आज
भावना है जिन्हें जोड़ता आज
विद्या विनय विवेक विकास
प्रभु का है ह्रदय में निवास
निवेदन है प्रभु से आज
बताएं सृष्टि के नियम आज
करें वंदना प्रभु से आज
विनम्र होते सृष्टि में आज
समझे प्रभु के इशारे अनेक
खोलते हैं सृष्टि के रहस्य् अनेक
✍️विनय कुमार पटेल "सरल"
अंजनिया
©vinay1001