P

तेरे हाथों में हाथ रहे..

तेरे हाथों में मेरा हाथ रहे,
और ज़िंदगी भर के लिए तेरा साथ रहे,
मैं रहूँ, तू रहे, और ये इश्क़ की बरसात रहे,
छा भी जाये जो कभी हिज़्र के बादल,
तो ये बादल छटने तक तेरा-मेरा इंतज़ार रहे,
आंखों में तेरे ख़्वाब, और लबों पर तेरा ही नाम रहे,
मेरी मुश्किलों में, मेरे खुशियों में बस तेरा साथ रहे,
बस युहीं हर मंजिल, हर जगह तेरे हाथों में मेरा हाथ रहे..!!
©priya_vish