तेरी चेहरे की मुस्कराहट
तेरे बलों की घनी जमावत
तेरे मुलायम जिस्म की बनावट
तेरी सुंदरता है एक कयामत
तेरे से हो गई है प्यारी मोहब्बत
लेकिन तू है किसी और की अमानत...
तुझको जब से देखा हो गया मैं घायल
तेरी हर अदा को देख हो गया मैं पागल
तेरे जिस्म की खुशबु से आए यह खयाल
तू रहे हरदम मेरे पास नहीं तो मचा दूँगा बवाल
तेरे से हो गई है प्यारी मोहब्बत
लेकिन तू है किसी और की अमानत...
तेरी हिरन जैसी थिरकती चाल
तेरे मोरनी जैसे मतवाले कमाल
तेरी कोयल की कुहू जैसी बोल
तू ले आती मेरे दिल में सैलाबी हाल
तेरे से हो गई है प्यारी मोहब्बत
लेकिन तू है किसी और की अमानत...
मेरी हर नजर की खुशनुमा तस्वीर
मेरे जिस्म के हर कण की लकीर
मेरी हर साँस की बनी तू बनी तकदीर
तू तो है मेरी इश्क का प्यारा मंदिर
तू ही है मेरी जिंदगी तेरे बिना हू एक फकीर
तेरे से हो गई है प्यारी मोहब्बत
लेकिन तू है किसी और की अमानत...
©hemantjsha
H