D

उत्तराखंड वन आंदोलन

वन आंदोलन का इतिहास
उत्तराखंड का बहुत ही खास
सबसे पहले घटा रंवाईं
घटना जो थी अति दुखदाई
अपनी ही भूमी के खातिर
राजशाही से हुई लड़ाई
राजा की सेना ने क्षण में
मारकाट थी बहुत मचाई

फिर रैणी तो बहुत ही खास
चिपको का अपना इतिहास
सन सत्तौतर का वो आंदोलन
बंद हुआ जिसमें उत्तराखंड
जब कट रहे थे बांज के जंगल
धधक उठा डूंगी आंदोलन
महिलाओं का घोर विरोध
सरकारों के उड़े थे होश
फिर अस्सी का दशक भी आया
पौड़ी में था सूखा छाया
फिर सच्चिदानंद का पाणी आंदोलन
दूर हुआ सूखे का कृदंन
ऊंचाई पर पेड़ रहेंगे, नदी ग्लेशियर टिके रहेंगे
जंगल बचेगा देश बचेगा गांव-गांव खुशहाल रहेगा
ये थे रक्षा सूत्र आंदोलन के उदगार
गूंजा जिससे भिलंग घाटी का अद्भुत संसार
फिर मैती आंदोलन छाया
कई वनों को पुनः बसाया
रावत जी का ये अद्भुत काज
ऋणी रहेगा सकल समा‌ज
झपटो छीनो का आंदोलन
अधिकार छीन कर लिया था दम
रैणी ,लाता के लोगों ने
शोषित वंचित सब लोगों ने
By Dheeraj gusain
©dheerajs