वो चले गए और चलने को एक राह दे गए,
इस देश पे मर मिट जाने की एक चाह दे गए,
युग बदला, लोग बदले, देश के बुरे हालात बदल गया,
आज़ाद होठों का, आज़ादी से हर अल्फ़ाज़ बदल गए,
वो धूप हमारी, रंग हमारा, हवा हमारे नाम कर गए,
वो बेड़ियों में होकर, हमें आज़ादी की हर शाम दे गए,
वो ज़िन्दगी में अपने इतने बड़े हर काम कर गए,
वो इतिहास में कायम, ऊंचा अपना नाम कर गए,
वो चले गए और चलने को एक राह दे गए,
इस देश पर मर मिट जाने की एक चाह दे गए..!!
©priya_vish
P