कुछ वक़्त बस खास हो जाता है बीत जाने के बाद,
जब उस वक़्त की यादें बार बार सामने आकर याद दिलाती हैं
कि कुछ लोगों के बस साथ होने से कुछ खास हो गया था।
उन लम्हो को कैद किया और बस आज दिल में समेट लिया।
कभी बैठेंगे सभी साथ तो बिखेर देंगे उन सभी यादों को
और जी लेंगे एक बार फिर से वो चंद पल जिनमे जिंदगी बसी थी
वो कमरे जिनमे हमारे होने से रौनक हुआ करती थी,आज शांत हो चले हैं।
किसी माला के मोतियों की तरह हम सब टूटकर बिखर चुके हैं। कोई इस जगह तो कोई उस जगह।
कभी भर आयेंगी आँखे तो कभी भारी होगा दिल।
चाहकर भी सभी का साथ मिलना होगा बहुत मुश्किल।
याद रहेंगे हमेशा वो पल, साथ गुजरे हँसते हुए वो पल।
©akratirana
A