"वक़्त कि महत्ता ''✨💖
वक़्त ने बहुत कुछ सीखाया है।
कुछ अपने छिने है , कुछ भरोसे तोड़े है ।
ये वक़्त किसी के लिए नही रुकता ।
वक़्त ने हँसाया भी , वक़्त ने रुलाय भी ।
बस समय-समय कि बात है ।
ना रोना ना रुकना बस खामोशी कि राह पर चलते रहना ।
ये वक़्त बदलेगा जरूर ।
मैने ठोकरे खायी है ,
पर चलना कभी नहींं छोड़ा।
कभी रोना भी जरूरी था और आँसू छुपाना भी ।
सहना भी जरूरी था लड़ना भी ।
संघर्ष की इस राह में कोई साथ हो या ना हो ।
मगर दिल मै एक उम्मीद जरूर थी ।
की कुछ बदले या ना बदले पर ये वक़्त जरूर बदलेगा ।
तकिये पर सिर रखकर कभी सोने का बहाना भी किया था ।
रोते हुए राते भी काटी थी ।
अगले दिन नाई मुस्कुराहट के साथ चलना भी सीखा था।
यहाँ रुकना भी जरूरी था , चलना भी ।
दुनिया कभी खिलाफ हो मेरे , मुझे कोई गम नही ।
मगर वक़्त कभी खिलाफ नही होना चाहिए ।
वक़्त ने तोड़ा भी और चलना सिखाया भी ।
मुझे वक़्त से शिकायत नही ।
उसने रुलाने से ज्यादा मेरे दिल में उम्मीदें जगा दी हैं ।
कोई कहता है मुझसे - अपने सपने अपनी हैसियत से बड़े नही रखने चाहिए ।
वक़्त ने मुझे सिखाया है की
आज हार हुई तो कल जीत भी जरूर होगी ।
दुःखो के पहाड़ो के पीछे सूर्य की किरणे भी होगी ।
दिल में उम्मीदें जगाकर रखो , सफलता भी आपके हाथों में होगी ।
रोना ना जिंदगी के गमो को देखकर ।
बस चलते रहना ये सोचकर ,
की वक़्त ही तो है बदल जायेगा।