D

Wo Ek Tasveer Teri

आज भी याद है मुझे वो एक तस्वीर तेरी ।
साड़ी पहने खुदको निहारती हुई वो एक तस्वीर तेरी ।।
आज भी याद है मुझे वो एक तस्वीर तेरी ।
धड़कन तक रोक दे वो सुर्ख आंखें तेरी ।।
आज भी याद है मुझे वो बातें तेरी ।
खुद को खुदी से मिलाती हुई वो मुलाकातें तेरी ।।
आज भी खुदको ढूंढता हूँ मैं उन आंखों में तेरी ।
पर हर बार अधूरी रह जाती है,
तेरे होंठों को एक आखरीबार छू-लेनेकी चाहत मेरी ।।
सिर्फ हाथ में रह जाती है... वो एक तसवीर तेरी ।।
#drifters_melody
#for_melody
©dip1988