S

यह साल बहुत अच्छा रहा

दिल से निभाकर भी
हमारा रिश्ता कच्चा रहा
यह साल बहुत अच्छा रहा
हर कदम पर धोखा
और असफलता ही मिली
पर मैं जिद पर अड़ा रहा
यह साल बहुत अच्छा रहा
सब ने गिराया मुझे बहुत
फिर भी मैं खड़ा रहा
यह साल बहुत अच्छा रहा
सब ने बांटी थी नफरत मुझे
मैं सबको प्यार बांटता रहा
यह साल बहुत अच्छा रहा
एक उलझे इंसान में
सुलझा सा बच्चा रहा
यह साल बहुत अच्छा रहा
किसी ने झुकाया मुझे
कोई गिराता रहा
यह साल बहुत अच्छा रहा
कुछ साथ रहा
कुछ सिखा गया
यह साल बहुत अच्छा रहा
कभी हँसाया कभी रुलाया
पर साल मेरे साथ रहा
मुझे सबकुछ दिया इस साल ने
यह साल बहुत अच्छा रहा
©shubh