S

यहाँ सब कुछ बिकते हैं !

यहाँ सब कुछ बिकते है!
प्यार बिकते,बच्चे बिकते,
बिकते हैं खुशबू यहाँ बन्द बोतलों में!
जहर बिकते,अमृत बिकते,
बिकते हैं इमान यहाँ ईश्वर,खुदा के नाम पे!!
यहाँ सब कुछ बिकते हैं!
रिश्ते बिकते,बेटी बिकते,
बिकते हैं लड़के यहाँ दहेजों के नाम पे!
कहानी बिकते,कविता बिकते,
बिकते हैं लेखक-कवि यहाँ देश के मंचों पे!!
यहाँ सब कुछ बिकते हैं!
गीत बिकते,गजल बिकते,
बिकते हैं जिस्म यहाँ फिल्मों की दुनियाँ में!
जाति बिकते,नेता बिकते,
बिकते हैं जनता नोटों पे यहाँ हमारे देश में!!
यहाँ सब कुछ बिकते हैं!
चारा बिकते,खेल बिकते,
बिकते हैं इंसानियत यहाँ भ्रष्टाचार के बाजारों में!
मेहन बिकते,युवा बिकते,
बिकते हैं मजदूर यहाँ रुपयों के नाम पे!!
यहाँ सब कुछ बिकते हैं!--2
------- संदीप कुमार "संजन"
भगवानपुर,अररिया,बिहार
!------------------+---------------------!
©skmahto